जन्म: 22 जून 1979 को ग्राम पचोरी, जिला: जाँजगीर-चाम्पा, छत्तीसगढ़ में जन्म

शिक्षा: भारत से कंप्यूटर साइंस में एम.एस.सी. और निदरलैंड्स से एम.बी.ए.

संप्रति: सन् 2006 से अमेरिका और यूरोप के कई देशों में पदस्थ और वर्तमान में पत्नी और दो बेटों के साथ एम्स्टर्डम, नीदरलैंड में और अमेजोन में तकनीकी क्षेत्र में कार्यरत

लेखन: मुख्य रूप से काव्य लेखन के साथ संस्मरण, आलेख और कहानी आदि का विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशन

छन्द में परिचय 

छत्तीसगढ़ के गाँव का लड़का नाम मिला है मुझे मनीष
कम्प्यूटर शिक्षा के बल पर दुनिया घूम कर लेता फीस
हॉलैंड है बन गया ठिकाना, पर हिन्दी का मैं दीवाना
कुछ बीती, कुछ बात बनाई लिखता अपने मन की टीस

सम्मान: हिन्दी भाषा और साहित्य के प्रचार प्रसार में योगदान के लिए विश्व रंग 2022 में “प्रवासी भारतीय साहित्यकार” के रूप में सम्मानित 

प्रकाशन:

  • सरहदों के पार सोपान: प्रवासी भारतीयों का काव्य संग्रह  
  • चाय और फलसफे: नीदरलैंड के प्रवासी भारतीयों का काव्य संग्रह 
  • नीदरलैंड की चयनित रचनाएँ: अमेरिका और यूरोप के 5 प्रमुख संस्मरण
  • विजयी विश्व तिरंगा प्यारा: विश्व भर के चयनित साहित्यकारों के काव्य संग्रह में देशभक्ति से जुड़ी 5 कवितायें प्रकाशित
  • भोपाल से प्रकाशित “गर्भनाल” पत्रिका में नियमित काव्य और गद्य प्रकाशन 

संपर्क के लिए ईमेल: tomanishp@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »