बाज़ार में हम (फल और सब्जियाँ खरीदना) | फलों और सब्जियों के नाम |
दुकानदार: आइए बहन जी, सेब आज ही आए हैं, बताइए क्या-क्या दे दूँ?
रीता : फल और सब्जियाँ दोनों चाहिए। सेब कैसे किलो?
दुकानदार: ज़रूर। सेब सत्तर रुपए किलो और संतरे हैं सिर्फ पचास रुपए किलो| बहुत मीठे हैं| बताइए, कितने किलो कर दूँ?
रीता : देख अंजू सेब अच्छे हैं न!
अंजू : हाँ यहाँ फल-सब्ज़ियाँ ठीक लग रही हैं| मेरे घर कल ही काफी सब्ज़ी आई है , नहीं तो मैं भी लेती|
रीता: एक किलो सेब और आधा किलो संतरे दे दीजिए। और हाँ आधा दर्जन केले और एक पपीता भी कर दीजिए|
दुकानदार: ठीक है। और सब्ज़ियाँ कौन सी चाहिए?
रीता : आधा किलो टमाटर, एक किलो आलू और एक किलो प्याज़ दे दीजिए।
दुकानदार: और कुछ?
रीता : हाँ, १०० ग्राम लहसुन, १०० ग्राम अदरक, १०० ग्राम हरी मिर्च और थोड़ी सी धनिया भी दे दीजिए।
दुकानदार: आज गोभी नहीं लेंगी? शिमला मिर्च भी बढ़िया है|
रीता : नहीं गोभी है घर पर| ठीक है आधा किलो शिमला मिर्च कर दीजिए और बैंगन और भिन्डी भी एक-एक पाव|
अंजू सोच रही हूँ आज मिक्स वेज बनाऊँ|
अंजू: मैं फिर लंच आज तुम्हारे घर ही करुँगी| (दोनों हँसती हैं)
दाम ठीक-ठीक लगाइएगा भईया, सब मिला के कितना हुआ?
दुकानदार : आपका तीन सौ साठ हुआ|
रीता : अरे कुछ कम करो भईया|
दुकानदार : चलिए, साढ़े तीन सौ दे दीजिए|
शब्द:
सेब – Apple
केले – Bananas
संतरा – Orange
पपीता – Papaya
टमाटर – Tomatoes
आलू – Potatoes
पत्ता गोभी – Cabbage
फूलगोभी- Cauliflower
शिमला मिर्च – Bell Pepper
भिन्डी – Okra
बैंगन – Eggplant
प्याज – Onions
लहसुन – Garlic
अदरक – Ginger
हरी मिर्च – Green Chilies
धनिया – Coriander