
हिंदी दिवस 2025 के शुभ अवसर पर विश्व हिंदी सचिवालय, मॉरीशस में, डॉ. राज शेखर द्वारा रचित कहानी-संकलन ‘डोडो और अन्य कहानियाँ’ का लोकार्पण प्रतिष्ठित महानुभावों के कर-कमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर चित्र में (बाएँ से) उपस्थित हैं— श्री धनराज शम्भु (मॉरीशस के प्रख्यात लेखक), श्रीमती डॉ. माधुरी रामधारी (महासचिव, विश्व हिंदी सचिवालय), आदरणीय श्री विमर्श आर्यन (उप-भारतीय उच्चायुक्त, मॉरीशस), माननीय श्री अनिल कुमार बेचु (स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्री, मॉरीशस), लेखक डॉ. राज शेखर, माननीय श्री लछ्माना राज पेंटिया (लोक सेवा एवं प्रशासनिक सुधार मंत्री, मॉरीशस), आदरणीय श्री रवि सिन्हा बिचुक (सांसद, मॉरीशस) तथा श्री डॉ. शुभंकर मिश्र (उपमहासचिव, विश्व हिंदी सचिवालय)।

डॉ. राज शेखर द्वारा रचित कहानी संकलन ‘डोडो और अन्य कहानियाँ’ राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत सरकार (उच्चतर शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय) द्वारा प्रकाशित की गई है। राष्ट्रीय बाल पुस्तकालय के अंतर्गत छपी इस पुस्तक में छह कहानियाँ संकलित हैं। ये कहानियाँ भारत और मॉरीशस की जैव-विविधता के प्रति बच्चों को जागरूक और संवेदनशील बनाती हैं। इसमें मॉरीशस के डोडो और गुलाबी कबूतर की भी दिलचस्प कहानियाँ सम्मिलित हैं। रंग-बिरंगे चित्रों और रोचक जानकारियों से सुसज्जित यह पुस्तक अत्यंत मनोहर एवं आकर्षक है। निःसंदेह यह बाल पुस्तक बच्चों को अपने पर्यावरण और संस्कृति के प्रति जिम्मेदार बनाएगी।