यूरी योशीदा जी

द्वितीय वर्ष, ओसाका विश्वविद्यालय

जापान में चार ऋतुएँ होती हैं। वसंत, ग्रीष्म, शरद ऋतु और सर्दी। प्रत्येक मौसम के अपने भोजन होते हैं। जापानी लोग उन आयोजनों और भोजन को पसंद करते हैं।

जापान में वसंत ऋतु गर्म होती है। जापान में वसंत ऋतु में बहुत सारे फूल खिलते हैं। चेरी ब्लॉसम (साकुरा) भी खिल रहे हैं। जापानी लोगों को चेरी ब्लॉसम बहुत पसंद है। जापान में बहुत सारे चेरी ब्लॉसम हैं। जापानी लोग चेरी के पेड़ के नीचे खाना खाते हैं। इसे जापानी में ओहानामि कहा जाता है। जापानी लोग परिवार और दोस्तों के साथ ओहानामि करते होते हैं। वसंत ऋतु में चेरी ब्लॉसम को देखने के लिए पार्क में बहुत लोग आते हैं।

3 मार्च को जापान में हिना महोत्सव है। इस दिन हम लड़कियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। घर में हिना निंग्यो नामक गुड़िया रखते हैं। उस दिन हम हिना अरारे नामक मिठाई और चिराशिज़ुशी नामक सुशी खाते हैं।

जापान में गर्मी का मौसम काफी गर्म होता है। मई में कोदोमोनोही नामक सार्वजनिक अवकाश होता है। इस दिन हम लड़कों के अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करते हैं। उस दिन हम काशीवामोची नामक मिठाई खाते होते हैं। कोइनोबोरी नामक कपड़े से छत को सजाया जाता है।

जुलाई और अगस्त में कई आतिशबाजी उत्सव होते हैं। जापानी लोगों को आतिशबाजी बहुत पसंद है। इसी कारण से बहुत से लोग आतिशबाजी देखने आते हैं। कई महिलाएँ युक्ता नामक पारंपरिक परिधान पहनकर आती हैं। यह बहुत प्यारा लगता है।

जापान में कहा जाता है कि शरद ऋतु खाने और पढ़ने के लिए अच्छी होती है। क्योंकि शरद ऋतु में मौसम अच्छा होता है। जापान में, जिस दिन सितंबर में पूर्णिमा दिखाई देती है उसे “चुशु नो मीगेट्सू” कहा जाता है। हम त्सुकिमी डांगो नामक मिठाई खाते हैं और चंद्रमा को देखते हैं।

जापान में सर्दी बहुत ठंडी होती है। जापान में 1 जनवरी को ओशोगात्सू कहा जाता है और इस दिन बहुत से लोग अपने परिवार के साथ होते हैं। हम ओसेची रयोरी नामक खाना खाते हैं। जापानी लोगों को ओशोगात्सू बहुत पसंद है।

फरवरी में सेत्सुबुन नामक एक कार्यक्रम होता है। मैं इस दिन अपने परिवार की खुशी की कामना करती हूँ। हम उस दिन इहोमाकी नामक सुशी और बीन्स खाते हैं। जितनी आपकी उम्र हो उतने ही बीन्स खाए जाते हैं।

इस तरह जापान में हर सीज़न में कई आयोजन होते हैं। वह बहुत अच्छा है।

***

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »