मिज़ुकी कोजिमा
जापान में तरह-तरह की रोमांचक जगहें हैं। उदाहरण के लिए क्योतो में कीयोमीजूदेरा नामक एक मंदिर है। वह विश्व धरोहर है और प्रसिद्ध जगह है। वसंत में सुंदर साकुरा (चेरी) के फूल और पतझड़ में सुंदर पत्ते देख सकते हैं। फूशीमी ईनारी ताइशा भी प्रसिद्ध जगह है। अनेक सीढ़ियों पर चढ़ना पड़ेगा। ईनारी का मतलब लोमड़ी देव है। वहाँ भी पतझड़ में सुंदर पत्ते देख सकते हैं। क्योतो में क्योतो दाईगाकू नामक एक विश्वविद्यालय है। वह जापान में दूसरा सबसे पुराना विश्वविद्यालय है। वह एक सौ पचीस वर्ष के पहले स्थापित हुआ था। हर साल नवंबर में वहाँ बड़ा मेला लगता है। विद्यार्थी तरह-तरह की दुकानें खोलते हैं और वहाँ बहुत लोग आते हैं। प्रसिद्ध दुकान सब्ज़ी की दुकान है। वहाँ बहुत स्वादिष्ट सब्ज़ी खा सकते हैं इसलिए अनेक लोग आते हैं। क्योतो विश्वविद्यालय के पास कामोगावा नामक प्रसिद्ध नदी है। उसके पास टहल सकते हैं। क्योतो में स्वादिष्ट खाने खा सकते हैं। उदाहरण के लिए तोफू नामक खाना है। वह सोयाबीन से बनता है। उसका रंग सफ़ेद है। उसके दो प्रकार हैं, किनु और मोमेन हैं। किनु का मतलब रेशमी है। किनु बहुत नरम है और मोमेन से नरम है। मोमेन का मतलब कपास है। तोफू के भोजन हियायाक्को और युदोहु हैं। हियायाक्को ठंडा तोफू है इसलिए लोग गर्मियों में अक्सर हियायाक्को खाते हैं। युदोहू गर्म तोफू है इसलिए लोग सर्दियों में अक्सर युदोहू खाते हैं।
***
