Mahatma Gandhi Institute, Mauritius

पता:

Mahatma Gandhi Avenue Moka, Mauritius

Email: directorgeneral@mgi.ac.mu

Phone: फ़ोन : (230) 403 2000 / 403 2001 फैक्स : (230) 433 2235 / 403 1277

पृष्ठभूमि:

भारत-मॉरीशस के आतंरिक संबंधों को सुदृढ़ करने के लिए महात्मा गांधी संस्थान की आधारशिला 3 जून 1970 को भारत की प्रधान मंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के करकमलों द्वारा रखी गई थी। भारतीय भाषाओं और भारतीय संस्कृति के उन्नयन के विचार को मूर्तरूप देने तथा महात्मा गांधी के विश्व मैत्री सपनों को साकार करने के उद्देश्य से इस संस्थान का निर्माण हुआ।

उद्देश्य:

1. भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं और विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए ठोस अकादमिक और सांस्कृतिक आधार प्रदान करना।

2. भारतीय अध्ययन, मॉरीशस और क्षेत्रीय अध्ययन, चीनी अध्ययन, प्रदर्शन कला और ललित कला के क्षेत्रों में तृतीयक स्तर पर अध्यापन, अध्ययन और अनुसंधान को बढ़ाने के लिए प्रशासनिक और शैक्षणिक क्षमता को मजबूत करना।

3. माध्यमिक स्तर पर विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करना।

4. गांधीवादी सिद्धांतों के आधार पर चरित्र निर्माण और अच्छी नागरिकता के लिए सिद्धांतों और मूल्यों को स्थापित करना।

5. सभी स्तरों पर सुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना।

उल्लेखनीय गतिविधियाँ/ उपलब्धियाँ/ प्रतिभागिता:

1. लेखन कार्यशालाएँ (संस्थान द्वारा देश में हिंदी साहित्य-सृजन के लिए प्रोत्साहन मिलता है। देश में श्रेष्ठ साहित्यकार उत्पन्न करने की दृष्टि से भारतीय साहित्यकारों, संपादकों तथा समीक्षकों को बुलाकर लेखन कार्यशालाएँ चलाई जाती हैं।)

2. हिंदी सप्ताह का आयोजन (इसके अंतर्गत तृतीयक स्तर के छात्रों के लिए नुकड़ नाटक, अंत्याक्षरी, आशु-वाक प्रतियोगिता, श्रुतिलेख प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाता है।)

उल्लेखनीय सूचनाएँ:

  1. महात्मा गांधी संस्थान में राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक तथा भाषा से संबंधित बड़े स्तर के सम्मेलन  होते हैं : (i) अफ़्रीकी एकता संगठन का अभूतपूर्व राजनीतिक महासम्मेलन,

 (ii) दूसरा तथा चौथा विश्व हिंदी सम्मेलन

 (iii) तमिल, तेलगू, मराठी, रामायण तथा संस्कृत विश्व सम्मेलन भी इसी संस्थान में होने का गौरव प्राप्त, (iv) अक्टूबर 2014 को अंतरराष्ट्रीय (क्षेत्रिय) हिंदी सम्मेलन भी वहीं पर हुआ और

(v) 2014 में भोजपुरी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन भी वहीं पर हुआ।.

2. सन् 1980 में मॉरीशस इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन के साथ हिंदी की डिग्री की शिक्षा आरंभ हुई और सन् 1982 में संस्थान में हिंदी शिक्षा, लेखन तथा भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार से संबंधित तीन मुख्य विभाग स्थापित हुए : (i) भारतीय भाषा विभाग (ii) सृजनात्मक लेखन तथा प्रकाशन विभाग (iii) भोजपुरी तथा लोक संस्कृति विभाग

3. संस्थान सरकारी प्राथमिक तथा माध्यमिक स्कूलों के लिए हिंदी की पाठ्य-पुस्तकें मॉरीशसीय लेखक, भारतीय पाठ्य-पुस्तक लेखक विशेषज्ञों के सहयोग से लिखते हैं।

4. संस्थान का अपना हिंदी मुद्राणालय है जहाँ पाठ्य-पुस्तकों के अतिरिक्त कहानी, कविता, नाटक-संग्रह आदि छपते हैं।

5. महात्मा गांधी संस्थान में ही फॉर्म एक  से एच.एस.सी. तक की माध्यमिक पढ़ाई होती है जिसमें हिन्दुइज़्म और हिंदी विषय पढ़ाने पर बल दिया जाता है।

6. भारतीय सांस्कृतिक परम्परा को बनाए रखने के लिए यहाँ भारतीय नृत्य, संगीत और कला के कोर्स भी चलाए जाते हैं।

वेब आधारित कड़ियाँ (Links):

https://www.mgirti.ac.mu

वेबसाइट/ ब्लॉग:

http://www.mgirti.org/

सूचना-स्रोत:

www.vishwahindi.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »