
सुनीता पाहूजा
नाम : सुनीता पाहूजा
जन्म : 23 जनवरी 1964 लुधियाना, पंजाब, भारत
शिक्षा : एम. कॉम (दिल्ली विश्वविद्यालय)
एम. ए (हिंदी) (हिमाचल विश्वविद्यालय)
बीएड (अन्नामलई विश्वविद्यालय)
कार्यक्षेत्र : राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय से सहायक निदेशक के पद से सेवानिवृत्त (31.01.2024 को)
जुलाई 2010 से जुलाई 2013 तक विदेश मंत्रालय में प्रतिनियुक्ति आधार पर, भारतीय उच्चायोग, पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिडाड एवं टुबैगो, वेस्ट इंडीज़ में द्वितीय सचिव (हिंदी एवं संस्कृति) के पद पर रहते हुए हिंदी एवं भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य किया, इस दौरान द्विमासिक गृह-पत्रिका ‘यात्रा’ का सम्पादन कार्य किया। महात्मा गाँधी सांस्कृतिक सहयोग संस्थान में कुछ माह तक कार्यकारी निदेशक और एक वर्ष तक उप-निदेशक के तौर पर कार्य किया।
अक्तूबर 2020 से अक्तूबर 2023 तक विदेश मंत्रालय में प्रतिनियुक्ति आधार पर, भारतीय उच्चायोग, पोर्ट लुई, मॉरिशस में द्वितीय सचिव (हिंदी एवं संस्कृति) के पद पर रहते हुए हिंदी एवं भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य किया। इस दौरान विश्व हिंदी सचिवालय की समितियों में तथा अन्य स्थानीय संस्थाओं में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व किया, रेडियो, टेलिविज़न पर अनेक कार्यक्रमों में भाग लिया व टेलिविज़न पर ‘अक्षय धारा’ शीर्षक कार्यक्रम में लगभग 20 साक्षात्कार लिए।
समय-समय पर पत्र-पत्रिकाओं में लेख व कविताएँ प्रकाशित
संपर्क : spahuja231@gmail.com