
शैल अग्रवाल
21 जनवरी, 1947 वाराणसी, भारत में जन्म व संपूर्ण शिक्षा। 1968 से सपरिवार ब्रिटेन में। 50 से अधिक देशों का भ्रमण ।
अंग्रेजी, संस्कृत व चित्रकला में स्नातक प्रथम श्रेणी ऑनर्स के साथ। अंग्रेजी साहित्य में एम.ए.। सितार और भारतनाट्यम में प्रशिक्षण। रुचि कलात्मक व रुझान दार्शनिक।
कर्मक्षेत्रः साहित्य व समाज। बचपन के छिटपुट लेखन के बाद गंभीर लेखन जीवन के उत्तरार्ध में 1997 के बाद।
विधा : निबंध, कहानी, संस्मरण, कविताएँ, लघुकथा, हाइकू और बाल साहित्य। रचनाएँ देश-विदेश की प्रमुख पत्रिका व संकलनों में। अधिकांश लेखनी में। दो उपन्यास : शेष अशेष व मिट्टी धारावाहिक की तरह प्रकाशित। पिछले दो दशक से अधिक हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में निरंतर लेखन।
प्रकाशित पुस्तकें : समिधा—काव्य संग्रह, ध्रुवतारा—कहानी संग्रह, बसेरा—कहानी संग्रह, लंदन पाती—निबंध संग्रह। रचनाएँ मराठी, नेपाली, मलयालम व अंग्रेजी में अनुवादित। अनुवाद : पुष्किन और पाब्लो नेरूदा की कुछ कविताएँ। मार्च 2007 से ब्रिटेन से निकलने वाली लोकप्रिय व विचारोत्तेजक लेखनी नामक द्विभाषीय मासिक ई. पत्रिका (2014 से द्विमासिक और अभीतक 147 अंक) की संरचना व संपादन।
यू.पी. हिंदी संस्थान का हिंदी प्रचार प्रसार सम्मान, यू.के. हिंदी समिति का हिंदी सेवी सम्मान, कमलेश्वर कथा सम्मान, अक्षरम और दिल्ली साहित्य अकेडमी का संयुक्त लक्ष्मीमल सिंघवी और प्रवासी मीडिया सम्मान, मुंबई साहित्य सारथी सम्मान, देवगढ़, झारखंड हिंदी सेवी सम्मान से सम्मानित ।
संपर्क : http://www.lekhni.net