
१ मई १९८७ को पश्चिम चंपारण,बिहार में जन्म। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से चीनी भाषा एवं साहित्य में स्नातकोत्तर। मगध विश्वविद्यालय, बिहार में चीनी भाषा एवं साहित्य के व्याख्याता रहे। चीन के शनयांग नार्मल विश्वविद्यालय से चीनी भाषा एवं साहित्य में स्नातकोत्तर। गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय, गाँधीनगर में चीनी भाषा एवं साहित्य के व्याख्याता रहे। चीन में योग और आयुर्वेद, भारत चीन व्यापारिक सम्बन्ध, चीनी मिडिया में भारत-चीन सम्बन्ध,हिंदी-चीनी साहित्य तथा चीन एवं दक्षिण पश्चिम एशिया जैसे विषयों पर आलेख प्रकाशित। सम्प्रति – चीन के क्वान्ग्तोंग विदेशी भाषा विश्वविद्यालय में विदेशी भाषा विशेषज्ञ (हिंदी ) के रूप में कार्यरत ।