मोएका ताकेदा

तृतीय वर्ष, ओसाका विश्वविद्यालय

मेरा नाम मोएका ताकेदा है। मैं बीस साल की एक जापानी लड़की हूँ। मैं आईची प्रिफेक्चर से हूँ। अब मैं ओसाका में रहती हूँ। मैं ओसाका विश्वविद्यालय में हिन्दी पढ़ रही हूँ। मैंने जापान के विभिन्न प्रान्तों की यात्रा की है। मैं उनमें से कुछ यात्राओं के बारे में लेख लिखना चाहती हूँ।

  1. तोक्यो

तोक्यो जापान की राजधानी है। तोक्यो की जनसंख्या लगभग 1 करोड़ 40 लाख है। यह जापान का सबसे अधिक आबादी वाला शहर है।

2022 की गर्मियों की छुट्टियों में मैं हिंदी सीखने के लिए एक महीने के लिए भारत में पुणे में रही। भारत से लौटने के बाद मैं तोक्यो के हानेदा हवाई अड्डे पर पहुंची। ओसाका लौटने से पहले मैंने तोक्यो में दर्शनीय स्थलों की यात्रा करने का फैसला किया। मुझे पारंपरिक जापानी सड़कें पसंद हैं, इसलिए मैं आसाकुसा गई। आसाकुसा में सेंसोजी नामक एक मंदिर है।

हमने सेंसोजी मंदिर के आसपास विभिन्न स्ट्रीट फूड रेस्ट्रेंट में खाने का भी आनंद लिया। आप यहाँ जापानी शैली के स्मृति चिह्न भी खरीद सकते हैं। दूसरा अच्छी जगह त्सुकिजी मार्केट है। हालाँकि, यह मांस खाने वालों के लिए है। जापान के लोग अक्सर चावल और मछली खाते हैं। यदि आप तोक्यो में विशेष रूप से अच्छी कच्ची मछली खाना चाहते हैं, तो त्सुकिजी आपके लिए अच्छा स्थान है। भोजन के कटोरे में, अंडे, कच्ची मछली, मछली के अंडे और चावल होता है। कच्ची मछली बहुत नरम और खाने में आसान होती है। वह बहुत स्वादिष्ट थी। तीसरा अच्छी जगह ओशिआगे स्टेशन है, जहां तोक्यो स्काईट्री स्थित है। तोक्यो स्काईट्री जापान में एक रेडियो टावर है और एक महत्वपूर्ण इमारत है जो टेलीविजन पर कार्यक्रम प्रसारित करती है। वह 634 मीटर ऊंची है। तोक्यो स्काईट्री जापान की सबसे ऊंची मीनार है और एक पर्यटन स्थल भी है। अवलोकन डेक तक पहुँचने के लिए लगभग 1 मिनट तक हाई-स्पीड एलिवेटर की सवारी करें। आप तोक्यो स्काई ट्री से तोक्यो का मनोरम दृश्य देख सकते हैं। मुझे यह यात्रा करके बहुत मज़ा आया था। मैं अगले दिन शिंकानसेन ट्रेन से ओसाका लौट आई।

2. कागावा

“कागावा जापान के शिकोकु क्षेत्र में स्थित है। शिकोकु समुंदर से घिरा हुआ है। कागावा प्रीफेक्चर का प्रमुख शहर ताकामात्सु है। मैं 2021 के सर्दी छुट्टियों में कागावा गई। मैं वहाँ ओसाका से ट्रेन से गई। कागावा उदोन नामक एक जापानी नूडल डिश के लिए प्रसिद्ध है। कागावा का उदोन अन्य क्षेत्रों के उदोन से अच्छा है। ताकामात्सु स्टेशन के पास उदोन की कई दुकानें हैं। मैंने दो दिन की यात्रा में कागावा में तीन बार उदोन खाया। उदोन शाकाहारी लोग भी आनंद से खा सकते हैं। जापान में टेम्पुरा नामक खाना भी है। सब्जी का टेम्पुरा भी है। आप सब्जी के टेम्पुरा के साथ उदोन खा सकते हैं। कागावा में एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल कोटोहिरा-गू श्राइन है, जिसे कोंपिरा-सान भी कहा जाता है। पुराने समय में कागावा को ‘सानुकी’ भी कहा जाता है। कोटोहिरा-गू श्राइन की सीढ़ियाँ बहुत लम्बी हैं। श्राइन के पास स्ट्रीट फूड और मिठाइयाँ खाने के लिए बहुत अच्छी जगह भी है।

कागावा एक हरित क्षेत्र है। कागावा प्रीफेक्चर में, आप पारंपरिक जापानी इमारतें और दृश्य देख सकते हैं।

***

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »