सुभाषिनी लता कुमार

डॉ. सुभाषिनी लता कुमार लौटोका फीजी से हैं। पी-एच.डी सहित उनकी उच्च शिक्षा मैसूर विश्वविद्यालय से हुई है। उनका शोध विषय- ‘फीजी के प्रवासी हिंदी साहित्य का अनुशीलन’ है तथा शैक्षिक योग्यताएं इस प्रकार हैं: पीएच.डी (हिंदी), एम.ए (हिंदी), पोस्ट ग्रेजुवट डिप्लोमा इन एडुकेशन, बी.ए (हिंदी), बी.एड (प्रायमरी)। सुभाषिनी कुमार का फीजी के प्राथमिक स्कूलों में 12 सालों का अध्यापन तथा 13 सालों का उच्च शिक्षा क्षेत्र में अनुभव रहा है। इसके अलावा वह सामाजिक और सार्वजनिक गतिविधियों में भी सक्रिय हैं। आप हिंदी परिषद फीजी (पश्चमि शाखा) की सचिव, फीजी में हिंदी पाठ्यक्रम विभाग में  सलाहकार, फीजी हिंदी अध्यापक संघ व फीजियन लेखक संघ की सदस्या भी हैं। उनके द्वारा संपादित पुस्तकें हैं: ‘फीजी हिंदी काव्य साहित्य’, ‘इंद्रधनुष’, ‘फीजी के कवि मुहम्मद यूसुफ का काव्य-सृजन एवं दृष्टि’, ‘फीजी का हिंदी साहित्य-एक संचयन’, ‘फीजी की चयनित रचनाएं’ तथा ‘फीजी में हिंदी भाषा और संस्कृति’ की लेखिका भी हैं। वर्तमान में, सुभाषिनी कुमार फीजी नेशनल यूनिवर्सिटी के भाषा और साहित्य विभाग में असिस्टंट प्रोफेसर (हिंदी) के रूप में कार्यरत हैं।

इ-मेल:    subashnilata1977@gmail.com  subashni.kumar@fnu.ac.fj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »