
डॉ. आरती ‘लोकेश’ ढाई दशकों से दुबई में निवास करती हैं। तीन दशकों से शिक्षण कार्य करते हुए यू.ए.ई. के विद्यालय में वरिष्ठ मुख्याध्यापिका हैं। अंग्रेज़ी-हिन्दी दोनों विषयों में स्नातकोत्तर होने के साथ ही हिन्दी में गोल्ड मैडलिस्ट हैं। रघुवीर सहाय के साहित्य पर शोध किया है। ‘अनन्य यू.ए.ई.’ पत्रिका की मुख्य संपादक हैं तथा अमेरिका, यू.ए.ई. व भारत की कई पुस्तकों, पत्र-पत्रिकाओं तथा शोध जर्नल की संपादक, सह-संपादक तथा उपसंपादक भी हैं। टैगोर विश्वविद्यालय भोपाल के विश्वरंग यू.ए.ई. की निदेशिका तथा विश्व हिंदी सचिवालय मॉरीशस के हिंदी दिवस यू.ए.ई. की समन्वयक होने के अलावा शोधार्थियों को सह-निर्देशन का कार्यभार भी सँभाला हुआ है।
इनके 4 उपन्यास, 4 कविता-संग्रह, 4 कथा-संग्रह, 4 कथेतर गद्य-संग्रह, 6 संपादित मिलाकर 22 पुस्तकें प्रकाशित व 5 अन्य प्रकाशनाधीन हैं। यू.ए.ई. के बच्चों की पहली पुस्तक ‘होनहार बिरवान’, यू.ए.ई. के रचनाकारों की पहली हिंदी पुस्तक ‘सोच- इमाराती चश्मे से’ की संपादक हैं। हाल ही में ‘अनन्य कृति यू.ए.ई.’ तथा ‘अनन्य संचय यू.ए.ई.’ पुस्तक का संपादन-संकलन भी किया है। इनके द्वारा संपादित ‘यू.ए.ई. की चयनित रचनाएँ’ टैगोर यूनिवर्सिटी के प्रवासी साहित्य शोध में सम्मिलित है।
इनके साहित्य पर पंजाब, हरियाणा, ओडिसा व मॉरीशस के विश्वविद्यालय में विद्यार्थी शोध कर रहे हैं। इनकी कहानियों पर यूक्रेन के तरास शेव्चेंको कीव राष्ट्रीय विश्वविद्यालय में लघुशोध सम्पन्न हो चुका है। इनके साहित्य पर दो प्रवक्ताओं, डॉ. उर्मिला व डॉ. पूनम के सम्पादन में पुस्तक ‘डॉ॰ आरती ‘लोकेश’ की साहित्य सुरभि’ प्रकाशित हो चुकी है। इनकी कई कहानियों का पंजाबी तथा विदेशी भाषा यूक्रेनी में अनुवाद हो चुका है। इनके उपन्यास ‘कारागार’ पर अंग्रेज़ी तथा थाई भाषा में अनुवाद कार्य और ‘रोशनी का पहरा’ पर मलयालम में अनुवाद जारी है।
इन्हें भारत व मॉरीशस सरकार द्वारा सर्वप्रतिष्ठित सम्मान ‘आप्रवासी हिन्दी साहित्य सृजन सम्मान’ $2000 राशि सहित, ‘काव्य विभूषण’, ‘महाकवि प्रो॰ हरिशंकर आदेश साहित्य सम्मान’, ‘रंग राची सम्मान’, ‘शब्द शिल्पी भूषण सम्मान’, ‘प्रज्ञा सम्मान’, ‘निर्मला स्मृति हिन्दी साहित्य रत्न सम्मान’ तथा ‘प्रवासी भारतीय समरस श्री साहित्य सम्मान’ से नवाज़ा गया है। वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स लंडन, भारतीय कौंसलावास दुबई, अंतर्राष्ट्रीय काव्य प्रेमी मंच, वैश्विक हिंदी संस्थान ह्यूस्टन, यू.एस.ए. द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया है। हिन्दी साहित्य में योगदान के लिए ‘शुभ संकल्प एवं हुनर फ़ोक्स एकेडेमी’ तथा शिक्षा क्षेत्र में योगदान के लिए ‘शिक्षा रत्न’ शैक्षिक आगाज़ संस्था से तथा ‘हिंदुस्तानी भाषा अकादमी’ द्वारा सम्मानित किया गया है। रेडियो ‘मेरी आवाज़’ द्वारा विश्व की 101 प्रभावशाली महिलाओं में नाम आया है। कविताएँ ‘माँ तुम मम मोचन’, ‘तुम बिन जाऊँ कहाँ’, ‘राधा का ध्यान योग’; कहानियाँ ‘संथारा उत्सव’, ‘फ़िबोनाची प्रेम’, ‘श्याम वर्ण के दर्पण’, ‘गजदंत’, ‘प्रत्यावर्तन’; लघुकथा ‘सर्वे परिणाम’ व बालकथा ‘इल्ली और प्यूपा’ पुरस्कृत रचनाएँ हैं। उनकी अनेक कविताएँ ‘कविता कोश’ पेज पर संकलित हैं।
———————
प्रकाशित
- उपन्यास: ‘रोशनी का पहरा’(2015)
- उपन्यास: ‘कारागार’(2018)
- उपन्यास: ‘निर्जल सरसिज’ (2022)
- उपन्यास: ‘ऋतम्भरा के सौ द्वीप’ (2022)
- काव्य-संग्रह: काव्य-रश्मि (2018)
- काव्य-संग्रह: ‘छोड़ चले कदमों के निशाँ’ (2020)
- काव्य-संग्रह: ‘प्रीत बसेरा’ (2020)
- काव्य-संग्रह: ‘षड्गंधा’ (2022)
- शोध ग्रंथ: ‘रघुवीर सहाय के गद्य में सामाजिक चेतना’ (2017)
- यात्रा संस्मरण संग्रह: ‘झरोखे’ (2019),
- कथा संग्रह: ‘साँच की आँच’ (2021)
- कथा संग्रह: ‘कुहासे के तुहिन’ (2022)
- कथेतर गद्य: ‘कथ्य-अकथ्य’ (2022)
- कथेतर गद्य : ‘अश्रुत श्रव्य’ (2023)
- लघुकथा संग्रह : ‘दूर्वादल’ (2023)
- संपादित : डॉ. अशोक मंगलेश का काव्य एवं साहित्यालोचन (समीक्षा-संग्रह)
- संपादित : ‘सोच : इमाराती चश्मे से’ (यू.ए.ई. के रचनाकारों का संकलन, दुबई में प्रकाशित)
- संपादित : ‘होनहाए बिरवान’ (यू.ए.ई. के बालकों द्वारा रचित हिंदी कविताओं का संग्रह)
- संपादित : ‘अनन्य कृति यू.ए.ई.’ (यू.ए.ई. के रचनाकारों का संकलन 2022)
- संपादित : ‘यू.ए.ई. की चयनित रचनाएँ’ – स्वर्ण सचान काव्यजग (यू.ए.ई. के कविताओं का संकलन 2023, टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल से प्रकाशित)
- कहानी-संग्रह : ‘फ़िबोनाची वितान’
- संपादित : ‘अनन्य संचय यू.ए.ई.’ (यू.ए.ई. के रचनाकारों का संकलन 2024)
प्रकाशनाधीन
- ‘आमने-सामने’ साक्षात्कार संग्रह (प्रकाशनाधीन)
- ‘स्याह धवल’ कथेतर गद्य (प्रकाशनाधीन)
- ‘सात समुंदर पार’ अमेरिका के यात्रा संस्मरण (निर्माणाधीन)
- ‘लोक विलोकि’ देश-विदेश के यात्रा-वृत्तांत (निर्माणाधीन)
- ‘यू.ए.ई. का समग्र साहित्य’ शोधपरक (निर्माणाधीन)
Visit author page on
https://www.amazon.com/author/drartilokesh
https://notionpress.com/author/314504
-डॉ. आरती ‘लोकेश’
-दुबई, यू.ए.ई.
Mobile: +971504270752
Email: arti.goel@hotmail.com
Postal address in UAE
Dr. Arti ‘Lokesh’
Al Qusais 2, Street 8B,
Dubai, U.A.E
भारत का डाक व स्थायी पता –
डॉ॰ आरती ‘लोकेश’
मकान नं. 137, आई ब्लॉक,
कवि नगर, गाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश, भारत
201002