
सोमा व्यास
“ज़िंदगी का उद्देश्य सिर्फ़ ख़ुद को ढूँढना ही नहीं है बल्कि ज़िंदगी ख़ुद के सृजन का भी दूसरा नाम है !!”
इन पंक्तियों में पूर्णतया विश्वास करने वाली सोमा व्यास Hillsborough, New Jersey में रहती हैं। ये हिंदी भाषा केंद्र / Hindi Language Academy की सह संस्थापक और हिंदी शिक्षिका भी हैं।
ये मूलतः भारत के राजस्थान प्रांत से हैं पर इनका जन्म और पढ़ाई पटना (बिहार) और लखनऊ (उत्तर प्रदेश ) में हुई। इन्होंने अर्थशास्त्र, इतिहास और अंग्रेज़ी में स्नातक और लखनऊ विश्वविद्यालय से अंग्रेज़ी साहित्य में परास्नातक किया है।
इन्हें भाषाओं से प्यार है और ख़ासकर हिंदी से विशेष लगाव है जिसे ये लघु कथा, कविता, नाटक, सत्य घटनाओं, podcasts, हिंदी radio shows इत्यादि के ज़रिएव्यक्त करती रहती हैं।
ये New York University के हिंदी/उर्दू learners के लिए अपनी कहानियों का podcasts भी बनाती हैं, जिसका नाम “सोनू की डायरी“ है।
morselsofhhmanity.com इनकी website है जहाँ ये अपनी कहानियाँ लिखती हैं। ये थिएटर में भी सक्रिय हैं।
इनका मानना है कि संतुलन ज़िंदगी का आधार है और ज़िंदगी की ख़ूबसूरती उसकी छोटी छोटी बातों में झलकती है, जिसे ये अपनी रचनाओं में पकड़ने की कोशिश करती हैं।
एक शिक्षिका के रूप में बच्चों की ज़िंदगी में सकारात्मक परिवर्तन लाने की कोशिश करतीहैं।
