
हंसा दीप
टोरंटो (कैनेडा)
जन्म स्थान : मेघनगर, मध्यप्रदेश।
सम्प्रति : यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो में लेक्चरार के पद पर कार्यरत। पूर्व में न्यूयॉर्क, अमेरिका की कुछ संस्थाओं में हिन्दी शिक्षण, यॉर्क विश्वविद्यालय टोरंटो में हिन्दी कोर्स डायरेक्टर। भारत में भोपाल विश्वविद्यालय और विक्रम विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक।
लोक साहित्य पर पुस्तक : ‘सौंधवाड़ी लोक धरोहर’
उपन्यास : ‘बंद मुट्ठी’, ‘कुबेर’, ‘केसरिया बालम’ एवं ‘काँच के घर’। उपन्यास ‘बंद मुट्ठी’ गुजराती भाषा में अनूदित। केसरिया बालम मराठी भाषा में अनूदित।
कहानी संग्रह : ‘चश्मे अपने-अपने’, ‘प्रवास में आसपास’, ‘शत प्रतिशत’, ‘उम्र के शिखर पर खड़े लोग’, ‘छोड़ आए वो गलियाँ’, ‘चेहरों पर टँगी तख्तियाँ’, ‘मेरी पसंदीदा कहानियाँ’, ‘टूटी पेंसिल’। ‘अधजले ठुड्डे’ कहानी संग्रह वाणी प्रकाशन से शीघ्र प्रकाश्य। कई साझा कहानी संग्रह। हिन्दी की कई प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में रचनाओं के प्रकाशन के साथ, मराठी, पंजाबी, बांग्ला, अंग्रेजी, तमिल एवं उर्दू पत्र-पत्रिकाओं में अनुवादित रचनाएँ निरंतर प्रकाशित। पंजाबी में अनूदित कहानी संग्रह : पूरन विराम तों पहिलां
संपादन : ‘कनाडा की चयनित रचनाएँ’, विश्वरंग भोपाल की पुस्तक का संपादन। कथारंग, देश-देशांतर की कहानियाँ और विमर्श पुस्तकों का संपादन। शब्द घोष, त्रैमासिक पत्रिका के प्रवासी विशेषांक का संपादन। अंतरदेश पत्रिका के कनाडा विशेषांक का संपादन। कथा पाठ में आज ऑडियो पत्रिका का डेढ़ वर्ष तक संपादन एवं कथा पाठ।
हंस, वनमाली, नया ज्ञानोदय, कथादेश, वागर्थ, इंडियन लिट्रेचर, नई धारा, कथा, कथाबिम्ब, इन्द्रप्रस्थ भारती, अक्षरा, पाखी, निकट, आदि कई शीर्ष पत्रिकाओं में कहानियाँ प्रकाशित।
पुरस्कार/सम्मान :
- राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान 2022
- कथारंग सृजन सम्मान – 2023
- विश्व हिंदी सचिवालय, मॉरीशस की अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ताज लेखन प्रतियोगिता 2023 में रिपोर्ताज पुरस्कृत
- जयपुर साहित्य सम्मान, 2023 (कहानी)
- पुरवाई कथा सम्मान, 2022
- जयपुर साहित्य सम्मान, 2022 (उपन्यास)
- शत प्रतिशत कहानी संग्रह-शांति-गया सम्मान 2021
- सर्वश्रेष्ठ कहानी-कमलेश्वर स्मृति कथा पुरस्कार 2020
- किस्सागंज पुस्तक श्रृंखला भाग1 – विजेता 2019
- धनपति देवी स्मृति-कथा साहित्य सम्मान 2019
- विश्व हिंदी सचिवालय, मॉरीशस की अंतरराष्ट्रीय कहानी प्रतियोगिता 2019 में कहानी
- कमलेश्वर उत्तम कथा पुरस्कार 2018
ई-मेल : hansadeep8@gmail.com