किसने लिखी थी प्रथम कविता?(काल्पनिक चिंतन, सांस्कृतिक उद्भव)
कौन थी वह प्रथम बाला
जिसने लिखी थी प्रथम कविता
सौग़ात में जिसने दिया था
प्रेम प्रणय और भावुकता?
कौन थी वह सरस कामिनी
चंद्रमा की चाँदनी
पुरुष हृदय की मरुभूमि में
बजाई थी जिसने प्रथम बांसुरी?
कौन थी वह प्रथम युवती
जिसने छेड़ी थी स्वर लहरी
स्पंदित किया था तन्तुओं को
पुलकित हुई थी प्रकृति?
जब सन्नाटा भरा आकाश था
पूरा जगत निर्जीव था
कौन थी वह प्रथम महिला
जिसने श्रृंगार को पल्लवित किया था?
जब शब्दों में केवल ध्वनि थी
संबोधन की एक विधा थी
कौन थी वह मुक्त-कंठा
जिसने रची थी प्रथम कविता?संगीत के स्वर गूँज उठे
वसुंधरा जीवंत हुई l
कल्पना की यह उड़ान
समर्पित तुम्हें है मित्र कविगण
सोचनीय प्रसंग है शायद तुम्हें अचंभित करे,
आज भी यह प्रश्न है
किसने लिखी थी प्रथम कविता?
(संकेत : अनुमानतः प्रथम कविता
एक बाला ने ही लिखी होगी l)
कवि :— डॉ. कौशल किशोर श्रीवास्तव
