आओई याओ
तृतीय वर्ष, ओसाका विश्वविद्यालय
मैं जानता हूँ कि भारत में शाकाहारी लोग बहुत हैं। इसलिए मैं यह बताना चाहता हूँ कि जापान में शाकाहारी लोगों के लिए भोजन बहुत हैं। अगर आप यह लेख पढ़ेंगे तो आप जापानी शाकाहारी खाने के बारे में समझेंगे और जापान आकर शाकाहारी भोजन खाना चाहेंगे।
पहले मैं जापानी शाकाहारी खाने के इतिहास के बारे में बताऊँगा। जापान में शाकाहारी भोजन का इतिहास भारत की तरह बहुत पुराना नहीं, लेकिन जापान में शाकाहारी भोजन का इतिहास काफी पुराना है। कामाकूरा युग (सन् 1185ई.-1333ई.) में शोजींर्योरी नामक एक प्रकार का शाकाहारी खाना बहुत लोकप्रिय था। इस प्रकार का खाना बौद्ध संन्यासी का भोजन है। यह खाना अहिंसा और नैतिकता के विचारों पर आधारित है। लेकिन उस समय केवल संन्यासी ही नहीं, आम लोग भी शोजींर्योरी खाते थे। शोजींर्योरी की दो विशेषताएँ हैं। एक तो यह है कि शोजींर्योरी में सोयाबीन मुख्य हिस्सा निभाता है। सोयाबीन प्रोटीन से भरपूर होता है। उस समय शोजींर्योरी में लोगों को माँस या मछली के बदले सोयाबीन से प्रोटीन मिलता था। मीसो, शोयू, तोहू आदि सोयाबीन से बनने वाली अनेक चीजें प्राचीन काल से अभी भी हम दैनंदिन जीवन में खाते हैं। दूसरी विशेषता तो यह है कि शोजींर्योरी शाकाहारी भोजन होने के बावजूद भी उसका स्वाद बहुत अच्छा है। शोजींर्योरी में तीखा, खट्टा, मीठा, कड़वा, नमकीन कुल पाँच स्वाद होते हैं। ये स्वाद सब सादी सामग्रियों से बनते हैं। इसलिए शोजींर्योरी केवल स्वादिष्ट नहीं, बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। इस ज़माने में आम लोग शोजींर्योरी बहुत नहीं खाते हैं, लेकिन शोजींर्योरी पकाने के लिए तकनीकें तो आज भी उपयोगी हैं। और अगर हम चाहें तो हम मंदिर जाकर शोजींर्योरी खा सकते हैं। जब आप जापान आएँगे तो ज़रूर खाइए।
जापान में पारंपरिक खाना पकाने की एक तकनीक है। वह दाशी का उपयोग है। हम समुद्री शैवाल, मशरुम, सब्जियों से बनने वाले सूप को दाशी कहते हैं और खाना पकाने में इस्तेमाल करते हैं। दाशी मछलियों से भी बन सकती है लेकिन वेज सामग्रियों से बनने वाली दाशी भी स्वादिष्ट होती है और हम प्रयोग करते हैं। दाशी सूप जापानी भोजन के लिए आवश्यक है। आजकल जापान में रामेन नामक एक प्रकार का नूडल्स मशहूर है। रामेन के लिए भी दाशी महत्त्वपूर्ण है और हर रामेन की दुकान भिन्न सामग्रियों से रामेन बनाती हैं। वेज सामग्रियों से बनने वाली दाशी के रामेन भी आप जापान में खा सकते हैं।
शाकाहारी मीट का विकास भी जापान में देखा जाता है। जापान के लोग पुराने समय से सोयाबीन से अनेक चीजें बनाते रहते थे। इसलिए कंपनियाँ सोयाबीन से बनने वाले शाकाहारी मीट भी अच्छे से बनाने की कोशिश कर रही हैं। सुपरमार्केट में आप शाकाहारी मीट खरीद सकते हैं। मैंने विश्वविद्यालय के कैफेटेरिया में शाकाहारी मीट खाया। उसका स्वाद माँस से बहुत अलग नहीं था। जापान में इसे आसानी से प्राप्त कर सकते हैं, इसलिए जापान आने पर कृपया खाइए।
इसी तरह जापान में शाकाहारी के लिए भोजन बहुत हैं। मांसाहारी लोग भी शाकाहारी खाना बार-बार खाते हैं और घर पर बनाते हैं। जापान में शाकाहारी खाना रोजमर्रा का एक हिस्सा है। शाकाहारी खाने के रेस्टोरेंट की संख्या भी आजकल बढ़ रही हैं। जापान शाकाहारी लोगों के लिए भी अच्छा देश है।
***
