हारुका हिगाशीहारा
द्वितीय वर्ष, ओसाका विश्वविद्यालय
यह जापान के बारे में एक लेख है।
जापान का एक शहर ओकायामा में कोउराकुएँ नामक एक बहुत सुंदर पार्क है। ओकायामा में रहने वाले लोग कोउराकुएँ बहुत पसंद करते हैं। मैं ओकायामा से हूँ, इसलिए मैं यह पार्क बार-बार जा चुकी हूँ। मुझे भी कोउराकुएँ बहुत पसंद है। क्या आप जानते हैं कि भारत में भी कोउराकुएँ है? 2006 ईसवी में महाराष्ट्र राज्य का एक शहर पुणे में अनेक जापानी और भारतीय मज़दूरों ने कोउराकुएँ बनाया। पुणे और ओकायामा के बीच में संबंध है। 2003 ईसवी में पुणे में रहने वाले लोग जापानी संस्कृति और शिक्षा के बारे में पढ़ने के लिए ओकायामा आए। आजकल पुणे में अनेक लोग जापानी भाषा सीखते हैं। अभी अपनी कक्षा के कुछ विद्यार्थी पुणे में हिंदी भाषा पढ़ रहे हैं। इस साल में मैं पुणे बहुत जाना चाहती हूँ, लेकिन नहीं जा सकती हूँ। मैं अगले साल में पुणे जाकर कोउराकुएँ को अपनी आँखों से देखना चाहती हूँ, और अनेक लोगों के साथ जापानी भाषा और हिंदी भाषा के बारे में पढ़ना चाहती हूँ।
***
