
श्याम त्रिपाठी
जन्म : जेवाँ (उ.प्र.)
निवास स्थान : इंग्लैंड, गयाना व सूरीनाम इत्यादि देशों में रहने के बाद अब मार्खम (ओंटेरियो) में निवास
शिक्षा : एम.ए. (इंग्लिश), बी.एड. (टोरोंटो वि.वि.), हिन्दी साहित्य रत्न प्रथम भाग
अध्यापन : आरम्भ में कैम्प कॉलेज, दिल्ली में अँग्रेज़ी के लेक्चरर। अमेरिकन दूतावास और अमेरिकन इंटरनेशनल स्कूल में हिन्दी भाषा और भारतीय सभ्यता का शिक्षण। इंग्लैंड में लन्दन के इनर लन्दन इजूकेशन एथारटी के अंतर्गत लगभग 10 वर्ष हाई स्कूल में अध्यापन कार्य। स्कारबोरो बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन में अध्यापन। लगभग 4 वर्षों तक टोरोंटो वि. वि. में हिन्दी का शिक्षण
सम्पादन : लगभग 23 वर्षों से हिन्दी भाषा एवं हिन्दी चेतना नामक पत्रिका के संरक्षक एवं प्रमुख सम्पादक
प्रकाशन : प्रवासी काव्य और “सूखे आँसू” (आत्म कथा) प्रकाशित। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित
अन्य गतिविधियाँ : हिन्दी प्रचार और प्रसार के हेतु अनेक विराट कवि सम्मेलनों का आयोजन
सम्मान : 2007 में हिन्दी चेतना के प्रकाशन व हिन्दी की सेवा के हेतु “अक्षरम ” की ओर से डॉ. आनन्द शर्मा द्वारा सम्मानित; 2017 में मारीशस के ‘हिन्दी सचिवालय द्ववारा’ हिन्दी सेवा के लिए विशेष सम्मान
सम्प्रति : स्कारबोरो बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन से अध्यापक के पद से सेवानिवृत्त। अब हिन्दी और साहित्यिक गतिविधियों में व्यस्त।