अनुवाद ( कविता ) – शैलजा सक्सेना : मेरी माँ का साहस (द करेज दैट माय मदर हैड)
The courage that my mother had
Edna St. Vincent Millay (1892-1950)
The courage that my mother had
Went with her, and is with her still
Rock from New England quarried;
Now granite in a granite hill.
The golden brooch my mother wore
She left behind for me to wear;
I have no thing I treasure more:
Yet, it is something I could spare.
Oh, if instead she’d left to me
The thing she took into the grave –
That courage like a rock, which she
Has no more need of, and I have.
हिन्दी अनुवाद
मेरी माँ का साहस
एडना सेंट विंसेंट मीलै (1892-1950)
मेरी माँ का साहस
उनके साथ चला गया
और आज भी उनके साथ है:
न्यू इंग्लैंड की खदानों से निकाला गया वह पत्थर
अब ग्रेनाइट की पहाड़ी में ग्रेनाइट बन चुका है
मेरी माँ का पहना हुआ सुनहरा ब्रोच
जो वह मेरे लिए छोड़ गई थीं
मेरे पास इससे ज़्यादा कीमती कोई चीज़ नहीं है
फिर भी, यह ऐसी चीज़ है
जिसे मैं तज सकती हूँ।
काश, इसके बजाय वह मेरे लिए छोड़ जातीं
वह चीज़ जो वह अपने साथ कब्र में ले गईं — वह चट्टान जैसा साहस
जिसकी उन्हें अब ज़रूरत नहीं है किंतु मुझे है।
