दिन विशेष कविता : “जहाज़” – दिव्या माथुर

लम्बी पलकें
और घनी भवें
धूप-धूल को
भटका दें
नथुने बंद कर लें
अपने तो
रेत को भी ये
टरका दें
चरने से पहले
शाक झड़े
हैं होठों पर यूँ
बाल बड़े
कानों के भीतर
कुछ ऐसी
है मोर्चाबंदी
बालों की
पीठ दिखाके
लो भागी
भरी धूल से
आँधी भी
झुलसती ढीली
रेत पर
न जलते हैं
न धंसते हैं
स्वस्थ है
चलने को तत्पर
रुके बिना
कई मीलों तक
दुब्बु नहीं
लेकिन लदता है
नहीं पालतु
पर सधता है
दूध पर इनके
जीवन पलता
श्रम इनका
बहुतों की जीविका
बनते हैं
बालों से इनके
कपड़े-कूची
बुरुश-तूलिका
सुख के इनकी
लीद भी
काम चलाती
ईंधन का
तीस या चालीस
सालों का
जीवन अनवरत
परिश्रम का
मरके भी
व्यर्थ नहीं जाता
भोजन बन जाता है
नर का
(दिव्या माथुर के कविता संग्रह ‘रेत का लिखा’ से एक बाल-कविता – ऊंट।)
************
