दिन विशेष कविता : “जब नानक मन में,,,” – सूर्यकांत शर्मा

गुरु नानक देव जन्म दिवस,कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली का अनूठा संगम है, यही तो हमारी सनातन संस्कृति है जो कर्म, त्याग, समर्पण, कर्म, भक्ति, सर्वकल्याण के साथ साथ उत्तरदायित्व को केंद्र रख कर समूचे विश्व को बेहतर बनाने में सदियों से कर्म रत है।
उसी के अग्रदूत गुरु नानक हैं। उन्हीं को समर्पित है, आपके मित्र की रचना :

Guru nanak jii

जब नानक मन में
समाते हैं,
रूह से रूह के संवाद
सुहाने लगते हैं।

अर्पण ऑ समपर्ण
अपनी अलख जगाते हैं,
जब नानक मन में समाते हैं।

करुणा प्रेम और संवेदना,
अपना अर्थ बताते हैं
जब नानक मन में
समाते हैं।

कर्म पर अडिग हो
सर्वस्व वारने को
सद्य कर जाते हैं
जब नानक मन में
समाते हैं।

“सुरा सो पहचानिये
जो लरे दीन के हेत”
को चरितार्थ कर जाते हैं
जब नानक मन में
समाते हैं।

हिंद के असल बाशिंदे
तर कर भव सागर से
पार उतर जाते हैं,
सारे विश्व में
एक नज़ीर नमूदार
हो जाती है,
जब नानक मन में
समाते हैं।

गुरु दशावतार हो
अपनी बाल किशोर
संतान तक,
धर्म हेत वार जाते हैं,
जब नानक मन में समाते हैं।

आज भी नानक
स्वर्ग से उतर
तुझ में,
मुझ में,
ज्ञान-भक्ति-अध्यात्म
औ शस्त्र- शास्त्र में
आ कर्म क्षेत्र में आ
समाते है,
हाँ! जी हाँ !
किरपा कर जाते हैं,
देव दीपावली का पर्व
अपने अर्थ में साकार हो जाता है,
बस जब नानक मन में समाते हैं।

**********

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »