संदीप त्यागी ’दीप’

ब्रैम्पटन (ओंटेरियो) कैनेडा

जन्म: 1977 ई. सि सौना, जनपद-बिजनौर (उ. प्र.) भारत

संप्रति : प्रो. शेरिडन कॉलेज (ओकविल, ओंटेरियो, कैनेडा)

शिक्षा: विद्याभास्कर: (गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर (हरिद्वार); सिद्धान्त-शास्त्री: उपदेशक महाविद्यालय ज्वालापुर(हरिद्वार); साहित्याचार्य: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय (वाराणसी); संगीत-प्रभाकर: प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद)

साहित्यक गतिविधियाँ: लगभग 400 स्फुट कविताओं का सृजन। हिन्दी, संस्कृत, उर्दू और आंग्लभाषा में काव्य सृजन व लेखन। आकाशवाणी केंद्र एवं उत्तरी अमेरिकीय टी.वी. चैनलों पर कवि सम्मेलनों के माध्यम से समय समय पर काव्यपाठ।

देश-विदेश की स्तरीय विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में रचनाओं का प्रकाशन। देश-विदेश के अन्तर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों में काव्यपाठ एवं भाषण। भारतीय धर्म, दर्शन, संस्कृति साहित्य एवं भाषा(संस्कृत, हिंदी) आदि के प्रचार प्रसार में संलग्न।

प्रकाशन: चन्द्रशेखर ‘आज़ाद’-शतक (क्रांति -काव्य) 2001; योग-चालीसा प्रकाशित 2014; साँझ (गीत-संग्रह) प्रकाशित 2014; Spirit of Love (आंग्लभाषीय कविताएँ) 2004

सम्बद्धता: संस्थापक – स्वातंत्र्य-योग गुरुकुल (Freedom Yoga Gurukul Inc. Canada), संस्कृत योग सभा कनाडा (पूर्णत: लाभ-निरपेक्ष संस्था); सहसंस्थापक – महर्षि कणाद विद्यापीठ सिसौना (बिजनौर) उ.प्र.

सोशल मीडिया: आचार्य संदीप कुमार त्यागी ’दीप’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »