
डॉ कौशल किशोर श्रीवास्तव
भारत के बिहार प्रदेश का निवासी l 1967 में भौतिक विज्ञान के व्याख्याता के रूप में पटना विश्वविद्यालय में नियुक्तिl 1977 में ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी से भौतिक विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि l बाद के वर्षों में ब्रिटेन तथा अमेरिका के विश्वविद्यालयों में शोधकार्य l भागलपुर विश्वविद्यालय में प्राध्यापक तथा लम्बे समय तक भौतिकी विभाग के अध्यक्ष के रूप में कार्य करने के पश्चात सेवानिवृत l वर्ष 2005 में मेलबोर्न आगमन, कई वर्षों तक मेलबोर्न विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में अंशकालीन कार्य l कविता और कहानी लिखने में रूचि l
हिन्दी में प्रकाशित पुस्तकें : (1) कविता दर्पण (2) क्षितिज के पार (कहानी संग्रह) (3) कविता कलश (4) बोलती कहानियाँ (5) कविता सागर (6) युग प्रवाह का साहित्य (कविताएँ और कहानियाँ) (7) प्रवासी झरोखे से (कविता, कहानी, निबंध) l विश्व हिंदी सचिवालय मॉरिशस द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता (2011, 2013) में कविताएँ पुरस्कृत; 2019 की कहानी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार; 2021 में संस्मरण-लेख पुरस्कृत l ‘बूमरैंग-२ (कविताएँ ऑस्ट्रेलिया से)’, ‘राम काव्य पीयूष’, ‘कृष्ण काव्य पीयूष’, ‘भारत काव्य पीयूष’, ‘पंछी मेरे देश के’ काव्य संकलनों में कविताएँ प्रकाशित l ‘21 श्रेष्ठ बालमन की कहानियाँ (ऑस्ट्रेलिया)’, ‘कहानी ऑस्ट्रेलिया से’ संग्रहों में कहानी प्रकाशित l
हिन्दी पुष्प (मेलबोर्न), गर्भनाल (भारत), विश्व हिंदी पत्रिका (मॉरिशस), विश्व हिंदी साहित्य (मॉरिशस), साहित्यकुंज (कनाडा), व्यंजना (भारत), अनन्य (न्यू यॉर्क), नामक पत्रिकाओं में कविताएँ/लेख प्रकाशित l Victoria Multicultural Award for Excellence 2019 से सम्मानित l
अंग्रेजी में प्रकाशित पुस्तकें : (1) Beyond Blue Oceans (poetry), (2) Reflections : Poetry of Composite Culture, (3) One Face Two Minds : Living under Two Cultures (stories), (4) Echoes of the Epoch (stories and poems), (5) Curtains of Culture (anthology of stories).
उनकी रचनाओं के केन्द्र में हैं ‘समकालीन वैश्वीकरण’ और इससे ‘उभरते समीकरण’ l साहित्य समाज का दर्पणहै – उनकी कविताओं और कहानियों में इसकी झलक है, युग-प्रवाह और वर्तमान की तस्वीर है l उनके विचार में ऐसी रचनाएँ जीवन्त होती हैं और नई पीढ़ी के लिए ग्राह्य l
********
डॉ कौशल किशोर श्रीवास्तव
सेवानिवृत प्राध्यापक (भौतिक विज्ञान)
मेलबोर्न (ऑस्ट्रेलिया)
Email : kkps1944@gmail.com
Ph: +61 425 712 083