नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री कार्यलय की ओर से मंगलवार को शेयर किए एक पोस्ट में कहा गया कि निरंतर सुधारों और किसान-केंद्रित पहलों के माध्यम से कृषि क्षेत्र में निरंतर वृद्धि हुई है। 

पीएमओ की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए कहा गया है, “केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान निरंतर सुधारों और किसान-केंद्रित पहलों के बारे में जानकारी देते है, जिनसे कृषि क्षेत्र में निरंतर वृद्धि हुई है और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है।”

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की इस पोस्ट में उन्होंने अपने एक न्यूजपेपर आर्टिकल में कृषि को लाखों लोगों की आजीविका का आधार बताया उन्होंने कहा कि और कृषि न केवल अर्थव्यवस्था की रीढ़ है बल्कि यह एक आत्मनिर्भर भारत की नींव भी है।

केंद्रीय मंत्री चौहान ने एक्स पर अपने आर्टिकल का लिंक शेयर कर पोस्ट में कहा, “कृषि न केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है; बल्कि यह एक आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की नींव भी है। यह लाखों लोगों की आजीविका का आधार है। कृषि गांवों को मजबूत बनाती है और सभी के लिए भोजन सुनिश्चित करती है।”

उन्होंने आगे कहा, “किसानों को सशक्त बनाकर, इनोवेशन को प्रोत्साहित कर और ग्रामीण जीवन में सुधार लाकर, हम एक विकसित और समावेशी विकसित भारत के निर्माण की ओर अग्रसर हैं।”

इससे पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पटना में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए और किसानों को संबोधित किया।

उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा, “मैं किसानों का मेहमान नहीं हूं, बल्कि अनौपचारिक रूप से आपकी समस्याएं सुनने और समाधान खोजने के लिए यहां आया हूं। मैं कहना चाहता हूं कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, किसान इसकी आत्मा है और किसानों की सेवा मेरी सबसे बड़ी पूजा है।”

केंद्रीय मंत्री चौहान ने कार्यक्रम में ‘राष्ट्र प्रथम’ नीति से भारतीय कृषि को विदेशी ताकतों से संरक्षण प्रदान करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »