रीसा काईतो
द्वितीय वर्ष ओसाका विश्वविद्यालय
जापान के एनिमेशन और कार्टून पूरी दुनिया में लोकप्रिय हैं। जापान में हर साल अनेक एनिमेशन और कार्टून बनाए जाते हैं। जापान के एनिमेशन और कार्टून बहुत प्रसिद्ध हैं। जापान के कार्टून को छोटे बच्चों के लिए कार्टून, लड़कों के लिए कार्टून और लड़कियों के लिए कार्टून जैसी शैलियों में विभाजित किया गया है। जापान के कार्टून के विभिन्न प्रकार हैं। जैसे फंतासी कार्टून, रोमांस कार्टून, हॉरर कार्टून, साइंस फिक्शन कार्टून और स्पोर्ट्स कार्टून।
जापान के लोग एनिमेशन और कार्टून पसंद करते हैं। जापान में सबसे अधिक प्रकाशित कार्टून का नाम ‘वनपीस’ है, जिसकी लगभग पचास करोड़ प्रतियाँ प्रकाशित हुई हैं।
जापान में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म ‘किमेत्सु-नो-याइबा’ नाम की एक एनिमेशन फिल्म है। जापान में दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म ‘स्पिरिटेड अवे’ नाम की एक एनिमेशन फिल्म है। जापान के कार्टून की शुरुआत ‘छोजू-गीगा’ से मानी जाती है।
‘छोजू-गीगा’ को 12वीं-13वीं शताब्दी में बनाया गया था। ‘छोजू-गीगा’ को काकुयू नाम के एक साधु ने बनाया था। ‘छोजू-गीगा’ में 4 खंड हैं।
‘छोजू-गीगा’ में खरगोश और मेढक जैसे जीवों को खेलते हुए दिखाया गया है। ‘छोजू-गीगा’ कोसांजी मंदिर में कई वर्षों तक बनाए रखा गया था। ‘छोजू-गीगा’ को अब एक राष्ट्रीय खजाने के रूप में सावधानी से प्रबंधित किया जाता है। मैं कुछ प्रसिद्ध एनिमेशन और कार्टून का और उदाहरण दूंगी। ‘डोराएमोन’ को दुनिया में सबसे प्रिय जापानी कार्टून कहा जाता है। पहला ‘डोराएमोन’ कार्टून 1970 में बनाया गया था।
‘डोराएमोन’ इंडोनेशिया और मलेशिया जैसे एशिया के देशों में बहुत लोकप्रिय है। ‘डोराएमोन’ कार्टून को 12 भाषाओं में प्रकाशित किया गया है। ‘डोराएमोन’ एनिमेशन 55 देशों में प्रसारित हो रहा है। सभी जापानी लोग ‘डोराएमोन’ को पसंद करते हैं।
जिबली एक प्रसिद्ध जापानी एनिमेशन प्रोडक्शन कंपनी है। जिबली द्वारा बनाई गई प्रसिद्ध फिल्में ‘माई नेबर टोटोरो’ और ‘स्पिरिटेड अवे’ हैं। ‘माई नेबर टोटोरो’ पहली बार 16 अप्रैल, 1988 को रिलीज़ हुई थी। ‘माई नेबर टोटोरो’ को हयाओ मियाज़ाकी ने बनाया था। ‘माई नेबर टोटोरो’ एक फंतासी फिल्म है। ‘माई नेबर टोटोरो’ को ‘ग्रेव ऑफ द फायरफ्लाइज’ के साथ ही रिलीज किया गया था। ‘ग्रेव ऑफ द फायरफ्लाइज’ इसाओ ताकाहाता द्वारा बनाई गई थी। ‘ग्रेव ऑफ द फायरफ्लाइज’ युद्ध के बारे में एक फिल्म है। ‘स्पिरिटेड अवे’ 20 जुलाई 2001 को रिलीज़ हुई थी।
‘स्पिरिटेड अवे’ हायाओ मियाज़ाकी द्वारा बनाई गई एक फिल्म है। ‘स्पिरिटेड अवे’ एक फंतासी और साहसिक फिल्म है। ‘स्पिरिटेड अवे’ ने 52वें बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में गोल्डन बियर अवॉर्ड जीता। ‘स्पिरिटेड अवे’ ने 75वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर के लिए अकादमी पुरस्कार जीता। ये बहुत अच्छे एनिमेशन हैं।
मुझे उम्मीद है कि बहुत से लोग जापान के एनिमेशन और कार्टून का आनंद लेंगे।
***
