मिज़ुकी कोजिमा

जापान की प्राथमिक शिक्षा नौ साल की है। पहले छह साल की शिक्षा को जापानी भाषा शोगाक्को Shogakko (しょうがっこう) कहते हैं और अगले तीन साल की शिक्षा को चूगाक्को Chugakko (ちゅうがっこう) कहते हैं।

Shogakko में जापानी भाषा (Japanese), सामाजिक अध्ययन (study of society), अंकगणित (math), विज्ञान (science), ज़िंदगी (life), संगीत (music), ड्राइंग और क्राफ़्ट (drawing and craft), गृह विज्ञान (home economics), शारीरिक शिक्षा (physical education), विदेशी भाषा (foreign language) और नैतिकता (moral) पढ़ाई जाती है।

जापानी भाषा की कक्षा में पाठ्यपुस्तक पढ़ी जाती है, कांजी (जापानी भाषा की एक लिपि जो चीन से आई है) Kanji(かんじ) लिखने और पढ़ने का प्रशिक्षण किया जाता है और वाक्य लिखने का प्रशिक्षण किया जाता है।

सामाजिक अध्ययन की कक्षा में जापान का भूगोल, इतिहास और संस्कृति, आधुनिक समाज की संरचना और कार्य आदि पढ़ाया जाता है। सामाजिक अध्ययन की कक्षा तीसरी कक्षा से शुरू होती है। सामाजिक अध्ययन की कक्षा में बच्चे उदाहरण के लिए जापान के जनपदों के नाम और स्थान याद रखते हैं, जापान की कृषि, मत्स्य उद्योग और सेवा उद्योग, जापान का संविधान और राजनीति और भूकंप आदि आपदा के बारे में पढ़ते हैं।

अंकगणित की कक्षा में संख्या की संकल्पना, हिसाब, अंश, दशमलव और अनुपात आदि विभिन्न विषयों को पढ़ाया जाता है।

विज्ञान की कक्षा तीसरी कक्षा से शुरू होती है। विज्ञान की कक्षा में बच्चे ध्वनि, रोशनी, हवा, पानी और धातु आदि सामग्रियों की प्रकृति, मानव का शरीर, जानवर, पेड़-पौधे, मौसम और ग्रह के बारे में पढ़ते हैं।

ज़िंदगी की कक्षा सिर्फ़ पहली और दूसरी कक्षा में की जाती है।

संगीत की कक्षा में बच्चे गाना गाते हैं, वाद्य-यंत्र बजाते हैं, संगीत सुनते हैं और संगीत के बारे में पढ़ते हैं।

ड्राइंग और क्राफ़्ट की कक्षा में बच्चे चित्र बनाते हैं और क्राफ़्ट बनाते हैं।

गृह विज्ञान की कक्षा सिर्फ़ पाँचवीं और छठी कक्षा में शुरू होती है। गृह विज्ञान की कक्षा में सिलाई करना, खाना बनाना, वस्त्र, भोजन और आवास आदि तरह-तरह की बातें पढ़ाई जाती हैं।

शारीरिक शिक्षा की कक्षा में बच्चे खेल खेलते हैं। उदाहरण के लिए फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, तैराकी, जिमनास्टिक, दौड़ना आदि।

विदेशी भाषा की कक्षा में अंग्रेज़ी पढ़ाई जाती है।

नैतिकता की कक्षा में

शोगाक्को में जापानी भाषा या अंकगणित आदि विषय की कक्षा के अलावा तरह-तरह की गतिविधियाँ की जाती हैं। उदाहरण के लिए समूह गतिविधियाँ, प्रवेश समारोह, विदाई समारोह, यात्राएँ, खेल-दिवस और कक्षा निरीक्षण दिवस शामिल हैं।

समूह गतिविधियों में बच्चे फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, dodge ball और टेबल टेनिस तरह-तरह के खेल खेलते हैं, किताबें पढ़ते हैं, खाने बनाते हैं या कंप्यूटर का उपयोग करते हैं। एक हफ़्ते में एक बार चौथी से छठी कक्षा के बच्चे मिलकर कार्य करते हैं।

जब पहली बार बच्चे स्कूल आते हैं तब प्रवेश समारोह आयोजित होता है। उस समारोह में पहली कक्षा के बच्चे और उनके माता-पिता जी स्कूल आकर समारोह में भाग लेते हैं। उस समारोह में दूसरी कक्षा के बच्चे पहली कक्षा के बच्चों को बधाई के लिए मुबारकबाद बोलते हैं या गाना गाते हैं।

जब नया सेमेस्टर शुरू होता है तब सत्रारम्भ समारोह आयोजित होता है। उस समारोह के बाद से नई क्लास में पढ़ाई शुरू होती है।

जब एक सेमेस्टर समाप्त होता है तब सत्रांत समारोह आयोजित होता है। उस समारोह के दिन में छुट्टियों का गृहकार्य वितरित किया जाता है।

गर्मी या सरदी की छुट्टियों में बच्चों को बहुत गृहकार्य करना पड़ता है।

जब बच्चे स्कूल में पास होते और दूसरी कक्षा में जाते तब ग्रैजवैशन समारोह आयोजित करते हैं। उस समारोह में छठी कक्षा के बच्चे अपने माता-पिता के बारे में कुछ संस्मरण सुनाते हैं, पाँचवीं कक्षा के बच्चे छठी कक्षा के बच्चे के ग्रैजवैशन की बधाई के लिए गाना गाते हैं और छठी कक्षा के बच्चे अध्यापक से ग्रैजवैशन का प्रमाणपत्र लेते हैं।

एक साल में दो-चार बार बच्चे घूमने जाते हैं। उदाहरण के लिए स्कूल के पास पार्क, संग्रहालय, संतरे के खेत, नारा में मंदिर और यूनीवर्सल स्टूडियो ऑफ जापान आदि तरह-तरह की जगहें जाते हैं।

पाँचवीं कक्षा के बच्चे कैंप भी जाते हैं। छठी कक्षा के बच्चे स्कूल ट्रिप भी जाते हैं।

एक साल में एक बार खेल दिवस होता है। स्कूल में सब बच्चे शामिल होते हैं। बच्चे नाचते हैं या दौड़ते हैं।

कक्षा निरीक्षण दिवस में बच्चे के माता-पिता स्कूल में आकर अपने बच्चे की कक्षा देखते हैं।

जापान के शोगाक्को (प्राथमिक विद्यालय) में क्यूशोकु अर्थात दोपहर का भोजन मिलता है। स्कूल में सभी बच्चे दोपहर में समान भोजन खाते हैं।

***

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »