
डॉ. सूर्य प्रताप सिंह
डॉ. सूर्य प्रताप सिंह वर्तमान में टोक्यो में रहते हैं और अनुबंध के आधार पर टोक्यो मेट्रोपॉलिटन विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। वह उच्च अध्ययन करने के लिए अक्टूबर 2018 में जापान आए और 2022 में क्योटो विश्वविद्यालय से “पर्यावरण संरक्षण हेतु नवीकरणीय सौर ऊर्जा आधारित उत्प्रेरण” के क्षेत्र में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। वह पिछले 5 वर्षों से अधिक समय से जापान में रह रहे हैं और वहाँ की जीवनशैली के अभ्यस्त हो चुके हैं। वह मूल रूप से भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के मैनपुरी जिले के निवासी हैं। वह दुनिया के अन्य हिस्सों की शोध संस्कृतियों का भी अनुभव लेना चाहते हैं और अंततः अपने देश भारत लौटकर जो कुछ अब तक सीखा है उसे समाज को देना और विस्तारित करना चाहते हैं। वह हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी साहित्य मे रुचि रखते हैं और अपने अवकाश में उनकी रचनाओं का आनंद लेते हैं। वे कभी-कभी कविताएँ भी लिखते हैं।