
शिखा वार्ष्णेय
ब्रिटेन में आगमनः 2007
जन्मः 20 दिसंबर 1973
स्थानः नई दिल्ली
शिक्षा: मोस्को स्टेट यूनिवर्सिटी, मास्को से टी.वी. जर्नलिज्म में परास्नातक (विशेष सम्मान सहित) तथा स्कूली शिक्षा उत्तराखंड के पिथौरागढ़ व रानीखेत में।
भाषा – हिन्दी के अतिरिक्त अंग्रेजी एवं रूसी भाषा पर पूर्ण अधिकार।
स्वभाव से घुमक्कड़ शिखा को यात्रा वृतान्त लिखना बेहद पसंद है। साहित्य में कविता इनका पहला प्रेम है और संस्मरण, रेखा चित्र, कहानी तथा सामाजिक मुद्दों पर आलेख भी निरन्तर लिख रही हैं। भारत से लेकर यूरोप तक विभिन्न मीडिया माध्यमों में कार्यरत रही हैं। हिन्दी साहित्य और पत्रकारिता में समान हस्तक्षेप है। 2007 के बाद लंदन में रहते हुए विभिन्न मीडिया संस्थानों के साथ स्वतंत्र लेखन कर रही हैं।
उपलब्धियाँ-
- –‘संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय, अमरावती’ के बी.कॉम. प्रथम वर्ष, हिन्दी (अनिवार्य )एवं
Sri.Venkateshwara University, Tirupati-517502 के M.A. CBCS के पाठ्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय द्वारा स्वीकृत टेक्स्ट बुक में कविता शामिल.
- -दैनिक जागरण, नव भारत समाचार पत्र में साप्ताहिक कॉलम लन्दन डायरी और लंदननामा नियमित प्रकाशित होते रहे हैं।
- -पूर्व में बतौर ब्रॉडकास्टर रेडियो मॉस्को व बतौर न्यूज प्रोड्यूसर टी.वी. चैनल से जुड़ी रहीं। वर्तमान में लंदन की वातायन एवं यु.के.हिन्दी समिति आदि संस्थाओं में सक्रिय हैं।
- -लोकप्रिय ब्लॉग “स्पंदन“ और “भुक्खड़ घाट” का संचालन।
पुरस्कार व सम्मान:
अब तक अनेक पुरस्कार व सम्मान प्राप्त किए हैं। जिनमें-
- मध्य प्रदेश सरकार का राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान (2022) (भारत से बाहर हिन्दी के प्रचार प्रसार में योगदान के लिए)
- विष्णु प्रभाकर राष्ट्रीय प्रोत्साहन सम्मान (2021)
- भारतीय उच्चायोग लंदन द्वारा हिंदी पत्रकारिता में योगदान हेतु आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी मीडिया सम्मान (2014)
- एबीपी न्यूज द्वारा सर्वश्रेष्ठ ब्लॉगर सम्मान (2014)
- हिंदी पत्रकारिता के लिए श्री सत्यनारायण शुक्ल स्मृति प्रथम श्रम साधना सम्मान (2015 लखनऊ)
- स्मृतियों में रूस पुस्तक के लिए जानकी बल्लभ शास्त्री साहित्य सम्मान (2012)सम्मान प्रमुख हैं।
प्रकाशित पुस्तकें:
- पाँव के पंख (यात्रा वृत्तांत) (2023)
- देशी चश्मे से लन्दन डायरी (2019)
- मन के प्रतिबिम्ब” (कविता संग्रह) (2014)
- स्मृतियों में रूस (यात्रा संस्मरण) (2012)
संपर्क : 64, Wensleydale Avenue, Ilford – IG5 0NB, London (UK)
Email – shikha.v20@gmail.com
यू.के. फोन. 00447428633144