कीर्ति चौधरी

कीर्ति चौधरी जी का जन्म सन् 1934 में नईमपुर, उन्नाव, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनकी मां श्रीमती सुमित्रा कुमारी सिन्हा हिन्दी की प्रमुख कवयित्री थीं। अतः उनका बचपन साहित्यिक वातावरण में बीता। उन्होंने हिन्दी में एम.ए. की उपाधि प्राप्त की तथा नई कविता आंदोलन की विशिष्ट कवयित्री रहीं। उनकी कविताओं को अज्ञेय जी द्वारा संपादित ‘तीसरा सप्तक’ में संकलित किया गया। सन् 1970 में वे लंदन चली गईं। कीर्ति चौधरी का शुक्रवार 13 जून, 2008 को लंदन में भारतीय समयानुसार सुबह 3:45 पर निधन हुआ था।

प्रकाशित एवं बहुचर्चित रचनाएं हैं- कविताएं : कीर्ति चौधरी (कविता संग्रह) एवं खुले हुए आसमान के नीचे (कविता संग्रह)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »