
मूल कविता – खोसे लुईस मोरांते

मूल कविता – खोसे लुईस मोरांते
कुछ शिकारी
कुछ शिकारी
तन के घर्षण से
उपजे निशान तलाश रहे हैं
साथ ही चबा रहे हैं
कुछ मीठे बेर
और कंद मूल,
असावधानीवश छोड़े हुए
अवसरों का पता लगाते हुए।
उनके फौलादी जूते
नवोदित कोंपल को
तोड़ते हैं
भेदते हैं
गुफाओं की नीरवता
इस तरह
पीड़ा के कई रूप बोते हैं
रस्ते में आने वाले
हर एक शरण स्थल
की शांति में
लगाते हैं आग
और वन के
उलझन भरे रास्तों को सरल बनाते हैं
उनका खौफ ही बना है दिशासूचक
खुले मैदान के अकेलेपन की तहों में
जिस से सिर्फ मृत्यु का ठंडापन ही
छुटकारा दिला सकता है।
***** ***** *****
कवि परिचय
जोस् लुइस मोरांते (José Luis Morante)
जोस् लुइस मोरांते एक मशहूर स्पेनिश कवि और शिक्षक हैं। उनका जन्म 1956 में एल बोहोडोन (एविला, स्पेन) में हुआ था। उन्होंने 1978 में पढ़ाना शुरू किया और बाद में कई स्कूलों में सामाजिक विज्ञान के शिक्षक रहे। 1989 से वे मैड्रिड के पास रिवस-वैसियामैड्रिड नाम के शहर में पढ़ाते रहे।
साहित्य में उनका योगदान बहुत खास है:
- उन्होंने लूना लेलेना नाम की साहित्यिक पत्रिका शुरू की।
- प्राइमा लिटेरा नाम की पत्रिका के साथ करीब 10 साल तक काम किया।
- सेनेल्स डे ह्यूमो नाम के अख़बार का भी निर्देशन किया।
उनकी पहली कविताएं 1980 के दशक में छपनी शुरू हुईं, लेकिन उनकी पहली किताब *Rotonda con estatuas* 1990 में आई।
उन्हें कई बड़े कविता पुरस्कार मिले हैं, जैसे:
- लुइस सेर्नुडा पुरस्कार
- सैन जुआन डे ला क्रूज़ पुरस्कार
- हरमनोस आर्गेन्सोला पुरस्कार
- और उनके पूरे लेखन कार्य के लिए ‘एस्पाडाना पुरस्कार’ भी मिला।
उन्होंने कई अखबारों और ऑनलाइन पत्रिकाओं में भी लिखा है, जैसे:
- Diario de Ávila
- El Correo de Andalucía
- Diario 16
- और Los diablos azules* (Infolibre.com)
जोस् लुइस मोरांते की कविताएं संवेदनशील, गहरी सोच वाली और समाज से जुड़ी होती हैं।