चीज़ु शिंजो

द्वितीय वर्ष, ओसाका विश्वविद्यालय

जापान एशिया का एक प्रमुख देश है । जापान की जनसंख्या लगभग साढ़े बारह  करोड़ है। इसका क्षेत्रफल लगभग 3 लाख 78 हजार वर्ग किलोमीटर है। जापान दुनिया में बहुत सुरक्षित देश है। जापानी लोग दयालु होते हैं। जापान की राजधानी तोक्यो है। जापान में 47 प्रीफेक्चर हैं । यहाँ होक्काइदो सबसे बड़ा है और कागावा सबसे छोटा है।

तोक्यो में बहुत लोग रहते हैं। तोक्यो की जनसंख्या लगभग 1 करोड़ 40 लाख है।

यह जापान का सबसे घना शहर है। जापान में चार मौसम हैं। गर्मियों में बहुत गर्मी होती है और सर्दियों में बहुत ठंडी होती है। ओकीनावा अन्य जगहों की तुलना में गर्म क्षेत्र है। होक्कईदो में बहुत बर्फ पड़ती है। जापान के प्रधानमंत्री का नाम फूमियो किशिदा है। पिछले साल तक जापान का प्रधानमंत्री सिंज़ो आबे थे जिन्हें मार दिया गया। जापान के लोग जापानी भाषा बोलते हैं। जापान के लोग बहुत अच्छी तरह से अंग्रेज नहीं बोल सकते हैं। जापानी भाषा तीन तरह से लिखी जाती है। कांजी, हीरागाना और काताकाना हैं।

जापान चारों तरफ़ से समुद्र से घिरा हुआ है। पूर्व में प्रशांत महासागर है, पश्चिम में जापानी सागर है, उत्तर में ओहोट्स्क सागर और दक्षिण में पूर्वी चीन सागर है। जापान के पास कोरिया और चीन हैं। हर साल इन देशों से बहुत लोग आते हैं।

जापान और अमेरिका के बीच सम्बन्ध मजबूत है। जापान में बहुत स्वादिष्ट खाना खा सकते हैं जैसे ऊदोन, सोबा, नीकूजागा और दाईफूकू आदि सूसी और रामेन दुनिया भर में भी प्रसिद्ध और लोकप्रिय हैं।

जापान के लोग कच्ची मछली खाते हैं। इसे साशिमी बोलते हैं।  जापान का मुख्य भोजन चावल है। जापानी लोग चावल के साथ ऊमेबोसी अक्सर खाते हैं । जापान में नीगाता में सबसे अधिक चावल पैदा होता है। इसका नाम कोशिहिकारी है।

आप जापान में बहुत सारे ऑनसेन या हॉट स्प्रिंग देख सकते हैं। विशेष रूप से ओईता, गुन्मा और होक्काईदो में बहुत हॉट स्प्रिंग हैं।  जापान में बहुत एनिमेशन आप देख सकते हैं। जैसे नारुतो और वनपीस है। ये विदेश में लोकप्रिय हैं। जापान में अनेक आपदाएँ आती हैं। जैसे भूकंप, त्सूनामी और तूफान आते रहते हैं। यहाँ पर हर साल एक हजार या दो हजार भूकंप आ जाते हैं। पतझड़ में अधिक तूफान आते हैं। इसके लिए जापानी इमारतें मजबूत हैं। ओकिनावा में बहुत सारे तूफान आते हैं। जापान में आप अधिक मंदिर देख सकते हैं। ईसेजींगू ईज़ूमोवाईशा, मेईजी जींगू और तोदाइजी बहुत प्रसिद्ध मंदिर हैं।

जापान में आप बहुत सारे किले भी देख सकते हैं। जैसे हीमेजी क़िला, ओसाका क़िला, नागोया क़िला, मात्सूमोतो क़िला आदि। यहाँ लगभग सौ क़िले हैं लेकिन बारह प्रमुख हैं। इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। सूमो एक पारंपरिक जापानी खेल है। बहुत मंगोलियाई खिलाड़ी भी हैं। तोक्यो में ऊँची इमारतें हैं। तोक्यो सूकाईत्सूरी जापान में सबसे ऊँची इमारत है, तोक्यो टावर दूसरी सबसे ऊँची इमारत है। वहाँ से दिखने वाला दृश्य बहुत सुंदर है। अनेक थीम पार्क जापान में हैं। तोक्यो डिज़्नीलैंड और यूनिवर्सल स्टूडियो जापान का लोकप्रिय थीम पार्क हैं। वहाँ हर रोज़ बहुत लोग आते हैं। पहाड़ फूजी जापान में सबसे ऊँचा है। यह 3 हजार 7 सौ 76 मीटर ऊँचा है।

***

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate This Website »