मदहोश परिंदे!
ऐ थम जा मदहोश परिंदे!
ये चाँद सी तड़प
सूरज सी जलन
अरमानों को
राख कर देगा
हमारे सपनों को
खाक कर देगा
ऐ थम जा मदहोश परिंदे!
उड़ना मुझको आता नहीं
जलना हमें गवारा नहीं
तुम उस डाली
हम इस डाली
इस से उस डाली
जाना हमें गवारा नहीं
ऐ थम जा मदहोश परिंदे!
संबंधों में बिखराव
अपनों से टकराव
यू पल-पल
जीना- मरना हमें गवारा नहीं
ऐ थम जा मदहोश परिंदे !
*****
–खेमेंद्र कमल कुमार