
वर्ष नव, हर्ष नव
वर्ष नव, हर्ष नव
जीवन उत्कर्ष नव
उत्साह नव, अभिलाष नव
परियोजना संकल्प नव
स्वप्न नव, योजना भविष्य नव
उल्लास नव, संघर्ष नव
उद्घोषणायें जोश नव
विश्वास नव, परिहास नव
गति शील उद्यमोन्मुख पग
हर्ष नव, वर्ष नव।
हर्ष नव, वर्ष नव।
दृढ़ अतीत नींव पर,
निर्माण नव, भविष्य नव,
द्रुत आश संचरित पग,
सामूहिक उद्गार नव,
समिष्टि चेतना मुखर
प्रयत्न उद्वेग नव
रक्त का संचार नव
वर्ष नव, हर्ष नव,
हर्ष नव, वर्ष नव!
*****
– परिमल प्रज्ञा प्रमिला भार्गव