देश हमारी जान
चलो उठाकर गर्व से मस्तक अपना हिन्दुस्तान है,
इस पर आंच न आने देंगे, देश हमारी जान है।
है नेतृत्व सबल हाथों में, हर मुश्किल आसान है,
शत शत वर्ष जियें मोदी जी, भारत का अभिमान है।
काश्मीर को न्याय मिला है, चीन हुआ बेजान है,
आँख उठाकर जिसने देखा, वह समझो नादान है।
राम लौट कर घर को आये, अधरों पर मुस्कान है,
हृदयों में है हर्ष भरा और उमड़ रहे मधु गान है।
भारत ने ही दिया जगत को योग धर्म का ज्ञान है,
सत्य अहिंसा विश्व प्रेम तो भारत की पहचान है।
इसकी रक्षा के हित हंस कर दी वीरों ने जान है,
देश हमारा रहे अखंडित हम सब का अरमान है।
*****
-कादंबरी आदेश